प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित पवार का निधन: महाराष्ट्र शोक में, बारामती अस्पताल के बाहर रोते समर्थक; विमान जलकर खाक, सभी 5 मरे

प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित पवार का निधन: महाराष्ट्र शोक में, बारामती अस्पताल के बाहर रोते समर्थक; विमान जलकर खाक, सभी 5 मरे

(रणभेरी): महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित पवार का निधन: महाराष्ट्र शोक में, बारामती अस्पताल के बाहर रोते समर्थक; विमान जलकर खाक, सभी 5 मरे

महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित पवार का निधन: महाराष्ट्र शोक में, बारामती अस्पताल के बाहर रोते समर्थक; विमान जलकर खाक, सभी 5 मरे

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित पवार का निधन: महाराष्ट्र शोक में, बारामती अस्पताल के बाहर रोते समर्थक; विमान जलकर खाक, सभी 5 मरे

घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था। हादसे के समय अजित के चाचा शरद पवार मुंबई और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। जानकारी मिलते ही वे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने आज स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की है, वहीं राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *