वाराणसी में नासिर हुसैन का केंद्र सरकार पर हमला, अडानी और निजीकरण पर उठाए सवाल

वाराणसी में नासिर हुसैन का केंद्र सरकार पर हमला, अडानी और निजीकरण पर उठाए सवाल

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। वाराणसी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों पर कई सवाल खड़े किए।

सांसद नासिर हुसैन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडानी समूह पर मेहरबान है और लगातार हवाई अड्डों का संचालन निजी हाथों, विशेषकर अडानी को सौंपा जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो एयरपोर्ट अभी सरकारी नियंत्रण में हैं, उन्हें भविष्य में निजीकरण से बचाने की गारंटी कौन देगा।

कोविड-19 और लॉकडाउन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संसद में स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयानों से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने सरकार की नीतियों को अस्पष्ट बताते हुए इसे जनता के लिए परेशानी का कारण बताया।

वाराणसी में नासिर हुसैन का केंद्र सरकार पर हमला, अडानी और निजीकरण पर उठाए सवाल

इसके अलावा, वर्तमान वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों पर टिप्पणी करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि सरकार ने पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी देश गैस और पेट्रोल जैसी आवश्यकताओं के लिए विदेशों पर निर्भर है। “मेक इन इंडिया” और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के लिए सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार को देश की जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *