वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सप्तसागर दवा मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विदेशी युवक ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक एक बहुमंजिला मकान में घुस गया और बिना अनुमति सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपर पहुंच गया। वहां से उसने आसपास मौजूद लोगों को धमकाने के साथ-साथ सामान भी नीचे फेंकना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
मकान में घुसकर छत पर पहुंचा
मकान मालिक दीपू के अनुसार विदेशी युवक अचानक उनके पांच मंजिला मकान में दाखिल हो गया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने हिंदी में “हट जाओ, हट जाओ” कहते हुए ऊपर की ओर जाना जारी रखा। कुछ ही देर में वह ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया और वहां से सामान नीचे फेंकने लगा। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
पुलिस पहुंची तो किया विरोध
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक लगातार हंगामा करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पुलिस ने उसे नीचे आने के लिए कहा तो उसने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया और बार-बार “गो बैक” कहकर पुलिसकर्मियों को वापस जाने के लिए कहता रहा। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

हाथापाई के बीच नीचे उतारा गया
स्थिति बिगड़ती देख मोहल्ले के लोग भी आगे आए। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो लोगों ने उसे पकड़कर नीचे लाने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे काबू में कर नीचे उतारा। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि युवक ने हंगामे के दौरान उनके हाथ पर दांत भी काट लिया।
पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित हिरासत में लिया। इसके बाद उसे उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका परीक्षण किया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है या फिर किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था। उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही उसकी पहचान, राष्ट्रीयता और वह वाराणसी में कहां ठहरा हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सप्तसागर दवा मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विदेशी युवक ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक एक बहुमंजिला मकान में घुस गया और बिना अनुमति सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपर पहुंच गया। वहां से उसने आसपास मौजूद लोगों को धमकाने के साथ-साथ सामान भी नीचे फेंकना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
मकान में घुसकर छत पर पहुंचा
मकान मालिक दीपू के अनुसार विदेशी युवक अचानक उनके पांच मंजिला मकान में दाखिल हो गया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने हिंदी में “हट जाओ, हट जाओ” कहते हुए ऊपर की ओर जाना जारी रखा। कुछ ही देर में वह ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया और वहां से सामान नीचे फेंकने लगा। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
पुलिस पहुंची तो किया विरोध
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक लगातार हंगामा करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पुलिस ने उसे नीचे आने के लिए कहा तो उसने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया और बार-बार “गो बैक” कहकर पुलिसकर्मियों को वापस जाने के लिए कहता रहा। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
हाथापाई के बीच नीचे उतारा गया
स्थिति बिगड़ती देख मोहल्ले के लोग भी आगे आए। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो लोगों ने उसे पकड़कर नीचे लाने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे काबू में कर नीचे उतारा। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि युवक ने हंगामे के दौरान उनके हाथ पर दांत भी काट लिया।
पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित हिरासत में लिया। इसके बाद उसे उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका परीक्षण किया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है या फिर किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था। उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही उसकी पहचान, राष्ट्रीयता और वह वाराणसी में कहां ठहरा हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।