अभिजीत दीपके की आज पेशी, 8 दिन में दूसरी बार पुलिस की कार्रवाई; मंदिर मार्ग थाने पहुंची लीगल टीम

अभिजीत दीपके की आज पेशी, 8 दिन में दूसरी बार पुलिस की कार्रवाई; मंदिर मार्ग थाने पहुंची लीगल टीम

(रणभेरी): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को पेशी के लिए लाया गया। उनकी कानूनी टीम मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची। दिल्ली पुलिस ने दीपके को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाली ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था।

पिछले आठ दिनों में दीपके के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें विमान से हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अभिजीत दीपके की आज पेशी, 8 दिन में दूसरी बार पुलिस की कार्रवाई; मंदिर मार्ग थाने पहुंची लीगल टीम

नेहा बोरा समेत करीब 150 लोग हिरासत में लिए गए

इसी मामले में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा सहित करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने शनिवार सुबह लगभग पांच बजे बोरा को रिहा कर दिया।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में संगठनों का मार्च

दिल्ली में हाल के प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) और अन्य संगठनों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और कार्रवाई का विरोध जताया। इस बीच, अभिजीत दीपके के वकील पुष्प शर्मा और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह भी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे।

एसईएम के सामने पेश किए जाने की जानकारी

रत्ना सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि अभिजीत दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *