वाराणसी (रणभेरी): विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर सदर तहसील स्थित मतदान केंद्र पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मतदान के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा।

साथ ही निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा, व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान करने पहुंचे लोगों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। इसके बाद एस. राजलिंगम ने स्वयं मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर एसडीएम सदर नितिन कुमार, सदर तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
