(रणभेरी): रामनगरी अयोध्या में नव संवत्सर समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस खास कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार विशिष्ट अतिथियों की सूची तैयार की गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu होंगी, जो लगभग चार घंटे तक राम मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगी। इस दौरान वे मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र और श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना भी करेंगी।
समारोह 19 मार्च को सुबह 9 बजे से वैदिक अनुष्ठानों के साथ शुरू होगा। दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या के 51 विद्वान वैदिक आचार्य इन अनुष्ठानों को संपन्न कराएंगे। पूरा आयोजन काशी के प्रसिद्ध विद्वान पद्मभूषण Ganeshwar Shastri के मार्गदर्शन में होगा।
इस आयोजन में कई प्रमुख आध्यात्मिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल होंगी। केरल की आध्यात्मिक गुरु Mata Amritanandamayi, कर्नाटक के धर्माधिकारी Veerendra Heggade और Dattatreya Hosabale समारोह में उपस्थित रहेंगे। माता अमृतानंदमयी के साथ 100 से अधिक अनुयायी भी अयोध्या पहुंचेंगे, जिनके ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।इसके अलावा उत्तराखंड के कारसेवकों और अयोध्या जिले के करीब एक हजार लोगों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
तैयारियों की समीक्षा के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष Nripendra Mishra अयोध्या पहुंच चुके हैं। वे मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।
उधर, राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पंजाब से करीब 1500 श्रद्धालु विशेष ट्रेन के जरिए अयोध्या पहुंचे। सभी भक्तों ने रामलला के दर्शन किए और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने अयोध्या के तेजी से हो रहे विकास के लिए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की भी प्रशंसा की।
