बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु पर बरसी महिला सिपाही, भीड़ के बीच टी-शर्ट पकड़कर जड़े कई थप्पड़; वीडियो वायरल

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु पर बरसी महिला सिपाही, भीड़ के बीच टी-शर्ट पकड़कर जड़े कई थप्पड़; वीडियो वायरल

वाराणसी (रणभेरी): श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान एक श्रद्धालु के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी भीड़ के बीच एक युवक की टी-शर्ट पकड़कर उसे लगातार थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। वहीं मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी युवक को पकड़कर वहां से बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार सुबह मंदिर परिसर में हुई, जबकि इसका वीडियो सोमवार सुबह सामने आया। फिलहाल युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं हो सकी है। मामले पर मंदिर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दर्शन के दौरान बढ़ी भीड़, धक्का लगने पर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। गेट नंबर-4 के पास वीआईपी रेलिंग के समीप दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जाता है कि इस अफरा-तफरी में ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही को भी धक्का लग गया।

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु पर बरसी महिला सिपाही, भीड़ के बीच टी-शर्ट पकड़कर जड़े कई थप्पड़; वीडियो वायरल

इसी बात को लेकर महिला पुलिसकर्मी नाराज हो गई और उसने लाइन में खड़े एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि उसने युवक की टी-शर्ट पकड़कर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर वहां से हटाने लगे।

मां बेटे को बचाने की लगाती रही गुहार

घटना के दौरान युवक की मां भी वहीं मौजूद थी। बेटे के साथ मारपीट होते देख वह तुरंत पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और उसे छोड़ने की गुहार लगाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला लगातार रोती रही और पुलिस से बेटे को छोड़ने की अपील करती रही, लेकिन मारपीट नहीं रुकी।मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं ने भी पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और बीच-बचाव का प्रयास किया। हालांकि भीड़ बढ़ती देख पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर वीआईपी वेटिंग एरिया से बाहर ले गए।

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु पर बरसी महिला सिपाही, भीड़ के बीच टी-शर्ट पकड़कर जड़े कई थप्पड़; वीडियो वायरल

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल करीब 56 सेकेंड के वीडियो में लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक पुलिसकर्मियों से घिरा दिखाई देता है। वीडियो में महिला सिपाही युवक को रेलिंग के पास से खींचते हुए बाहर लाती है और उस पर लगातार थप्पड़ बरसाती नजर आती है।

युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला पुलिसकर्मी उसका कॉलर और टी-शर्ट पकड़कर उसे मारती रहती है। इसी दौरान उसकी मां बीच में आकर बेटे को बचाने का प्रयास करती है। वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी युवक का हाथ पकड़े दिखाई देता है, जबकि बाद में कई पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए वहां से बाहर ले जाते हैं।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक न तो मंदिर प्रशासन और न ही पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई थी। युवक की पहचान और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *