पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का पीएम आवास की ओर मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे; पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में

पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का पीएम आवास की ओर मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे; पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में

वाराणसी (रणभेरी): देशभर में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया। प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहे और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।

जैसे ही कांग्रेस नेताओं का काफिला प्रधानमंत्री आवास के नजदीक पहुंचा, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई, जिसके बाद कई नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का पीएम आवास की ओर मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे; पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन की तैयारी बेहद गोपनीय तरीके से की थी। पार्टी की ओर से मीडिया को कार्यक्रम की जानकारी उस समय दी गई, जब राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास के करीब पहुंच चुके थे। इससे पहले प्रदर्शन की रूपरेखा सार्वजनिक नहीं की गई थी।

पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का पीएम आवास की ओर मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे; पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में

कांग्रेस का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रही है और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन तेज करने के संकेत भी दिए हैं।वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन भी जारी है। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता वहां मौजूद हैं और अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर जारी इन प्रदर्शनों के चलते सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *