वाराणसी (रणभेरी): वर्ष 1989 में एक छोटे से कमरे से शुरू हुई औद्योगिक यात्रा आज देशव्यापी पहचान बन चुकी है। डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के प्रमुख ब्रांड M-OASIS ने आज अपने वार्षिक वितरक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह–2026 के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए देशभर में अपने अगले विस्तार चरण की औपचारिक शुरुआत की।
वाराणसी के एक होटल में आयोजित इस सम्मेलन में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान (चित्तौड़गढ़, उदयपुर एवं जोधपुर) सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक अधिकृत वितरक एवं व्यावसायिक सहयोगी शामिल हुए।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री संजय सिन्हा ने कहा कि कंपनी की सफलता का आधार केवल व्यापार नहीं, बल्कि विश्वास है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1989 में वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा आज 350 से अधिक अधिकृत वितरकों तथा 10 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के मजबूत नेटवर्क तक पहुँच चुकी है।उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों में प्लास्टिक, कॉपर, स्टील एवं अन्य कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने के बावजूद कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय स्वयं लागत वहन करने का प्रयास किया है।
M-OASIS ने गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना अपने उत्पादों को उचित एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध कराया है और भविष्य में भी यही नीति जारी रहेगी।उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राहक का विश्वास जीतना है। गुणवत्ता, उचित मूल्य और विश्वसनीय सेवा ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।”कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि M-OASIS की विकास यात्रा उसके वितरकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले वर्षों में अपने वितरण नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाते हुए देश के प्रत्येक प्रमुख बाजार तक अपनी पहुँच सुनिश्चित करेगी।
सम्मेलन के दौरान वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को सम्मानित किया गया। अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने वाले वितरकों को 32 इंच एवं 43 इंच एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, स्मार्ट मोबाइल फोन, होंडा एक्टिवा स्कूटर तथा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कंपनी ने इसे अपने व्यापारिक सहयोगियों के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक बताया।सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर की रही। कंपनी ने बताया कि अब देशभर के ग्राहक एक ही टोल-फ्री नंबर के माध्यम से सीधे कंपनी से संपर्क कर सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में अधिकृत सेवा केंद्रों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, ताकि वर्ष 2026-27 में प्रत्येक ग्राहक को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण बिक्री उपरांत सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
