विश्व बाल श्रम विरोध दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल श्रम मुक्त समाज का संदेश

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल श्रम मुक्त समाज का संदेश

वाराणसी (रणभेरी): विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर डेयर संस्था द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश देना था।

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल श्रम मुक्त समाज का संदेश

डेयर संस्था के निदेशक फा. रोबिन ने बताया कि संस्था वर्ष 2010 से वाराणसी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों कैंट, सिटी, काशी, सारनाथ, बनारस तथा शिवपुर क्षेत्र में रहने वाले गरीब, कूड़ा बीनने वाले, भीख मांगने वाले और लावारिस बच्चों के बचाव, पुनर्वास एवं शिक्षा के लिए कार्य कर रही है।

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल श्रम मुक्त समाज का संदेश

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर अनौपचारिक शिक्षा केंद्र संचालित किए जाते हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 250 से 300 बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश भी कराया जाता है। अब तक संस्था लगभग 250 बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराकर उनके जीवन को नई दिशा देने में सफल रही है।

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल श्रम मुक्त समाज का संदेश

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के तहत कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे बच्चों से मजदूरी न कराएं और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करें।

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल श्रम मुक्त समाज का संदेश

रैली के सफल आयोजन में स्टेशन निदेशक, आरपीएफ एवं जीआरपी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डेयर संस्था के निदेशक फा. रोबिन, शिशु गृह अधीक्षिका सिस्टर मंजू सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *