वाराणसी: नदेसर में बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-फायर टीम मौके पर, समझाने की कोशिश जारी

वाराणसी: नदेसर में बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-फायर टीम मौके पर, समझाने की कोशिश जारी

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के नदेसर इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

टावर पर चढ़े युवक ने अपना नाम राजेश कुमार (लगभग 35 वर्ष) बताया है। वह चोलापुर क्षेत्र का निवासी है और लगातार फोन के माध्यम से पुलिस से संपर्क में बना हुआ है। पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर और मोबाइल के जरिए उससे बातचीत कर रहे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेश एक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा है। कथित तौर पर इस मामले में कहीं सुनवाई न होने से वह निराश हो गया और इस तरह का कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पूरी सतर्कता के साथ मौके पर तैनात है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। आसपास के क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *