वाराणसी में जाम से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण

वाराणसी में जाम से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी शहर में लगातार बढ़ते जाम और अव्यवस्थित यातायात ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पांडेयपुर, चौकाघाट और आसपास के प्रमुख इलाकों में रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी स्थिति को देखते हुए मंगलवार रात पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान आशापुर चौराहे से पांडेयपुर होते हुए चौकाघाट तक करीब 12 किलोमीटर का पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

वाराणसी में जाम से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। बिना नंबर प्लेट वाहन, गलत दिशा में चलने और तीन सवारी जैसे मामलों में विशेष कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गई कि उनके क्षेत्र में अतिक्रमण मिलने पर सीधे उनकी जिम्मेदारी तय होगी।

पुलिस कमिश्नर ने सड़कों पर बने अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड हटाने और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए, ताकि यातायात में बाधा न आए। इसके अलावा सड़क किनारे ठेला-खुमचा लगाकर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतने को कहा गया।

बाजारों और मुख्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने मौके पर ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *