जलांस इंपैक्ट के द प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप

जलांस इंपैक्ट के द प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप

दमकल की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू, दीपावली की बंदी के चलते खाली था रेस्टोरेंट

वाराणसी (रणभेरी): काशी विश्वनाथ धाम परिसर के पास स्थित जलांस इंपैक्ट की दूसरी मंजिल पर बुधवार को द प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में भट्ठी की गर्मी से आग लग गई। आग के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। किचन के एग्जॉस्ट से धुआं निकलता देख ज्ञानवापी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

जलांस इंपैक्ट के द प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध विवेक कुमार तिवारी, चौक थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला और काशी विश्वनाथ चौकी प्रभारी पुष्कर दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।

जलांस इंपैक्ट के द प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप

प्रतिष्ठान से जुड़ी निधि देव अग्रवाल ने बताया कि किचन में भट्ठियों की गर्मी के चलते आग लगी थी, जिससे धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। दीपावली की बंदी के कारण रेस्टोरेंट बंद था और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा और प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से बच गई। आग पर तत्काल काबू पा लिए जाने से बिल्डिंग और प्रतिष्ठान के सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना में किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है।

जलांस इंपैक्ट के द प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप
Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *