काशी विद्यापीठ के छात्र को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, सिगरा थाने में FIR दर्ज

काशी विद्यापीठ के छात्र को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, सिगरा थाने में FIR दर्ज

वाराणसी (रणभेरी): महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एक छात्र को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत पर सिगरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एमए राजनीतिक विज्ञान के छात्र आशुतोष तिवारी उर्फ हर्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से कुछ अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है।

काशी विद्यापीठ के छात्र को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, सिगरा थाने में FIR दर्ज

डायरेक्ट मैसेज में मिल रही धमकियां

छात्र का आरोप है कि संबंधित पोस्ट पर कमेंट्स और निजी संदेशों के जरिए उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में हैं। परिजनों ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां देखने के बाद चिंता जताई है और सुरक्षा के मद्देनजर घर लौटने की सलाह दी है।

पीछा किए जाने की आशंका

शिकायत में छात्र ने यह भी कहा है कि हाल के दिनों में बाहर निकलने पर उन्हें किसी के पीछा करने का संदेह हुआ। इसके चलते वह हॉस्टल से बाहर निकलने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से भी हिचक रहे हैं।

काशी विद्यापीठ के छात्र को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, सिगरा थाने में FIR दर्ज

आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा

थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि छात्र की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 351(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट और संबंधित अकाउंट्स की जांच की जा रही है।

पूर्व में भी लगाया था आरोप

उल्लेखनीय है कि हाल ही में छात्र ने पान दरीबा चौकी इंचार्ज रोहित तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बकरामंडी को अवैध बूचड़खाना बताते हुए धन उगाही का आरोप लगाया था। हालांकि काशी जोन के डीसीपी ने स्पष्ट किया था कि उक्त स्थान पुरानी बकरा मंडी है, न कि कोई बूचड़खाना।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *