निषाद पार्टी नेता की फॉर्च्यूनर हादसे में मौत: पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, 1-1 करोड़ मुआवजा व नौकरी की मांग

निषाद पार्टी नेता की फॉर्च्यूनर हादसे में मौत: पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, 1-1 करोड़ मुआवजा व नौकरी की मांग

वाराणसी (रणभेरी): निषाद पार्टी से जुड़े एक नेता की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से हुई दो युवकों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ajay Rai पीड़ित परिवारों से मिलने संतकबीर नगर और गोरखपुर पहुंचे।

उन्होंने संतकबीर नगर निवासी मेडिकल छात्र आकाश पांडेय और गोरखपुर के उमेश शर्मा के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताया। अजय राय ने परिवारों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

निषाद पार्टी नेता की फॉर्च्यूनर हादसे में मौत: पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, 1-1 करोड़ मुआवजा व नौकरी की मांग

अजय राय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी की जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को सत्ता के घमंड का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी से जुड़े नेता की फॉर्च्यूनर से दो युवकों की मौत बेहद दुखद और गंभीर मामला है। यह घटना दिखाती है कि सत्ता से जुड़े लोगों में कानून का भय कम होता जा रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश में प्रभावशाली लोगों के परिजनों और करीबियों को आम लोगों की जान से खेलने की खुली छूट मिल गई है?

अजय राय ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रदेश में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *