शीतला अष्टमी पर रखा व्रत, मां भगवती की हुई पूजा

शीतला अष्टमी पर रखा व्रत, मां भगवती की हुई पूजा

दशाश्वमेधघाट बड़ी शीतला माता मंदिर में रही भीड़

वाराणसी (रणभेरी) : शीतला अष्टमी पर बुधवार को घरों में लोगों ने व्रत व उपवास रखा। घरों में मां शीतला की पूजा की गई। इसके साथ ही शीतला मां को भोर में बासी भोग अर्पित किया गया। इसमें गुलगुला, हरा चना, गन्ना, पूड़ी आदि नैवेद्य रहे। बुधवार को शीतला माता मंदिरों में लोगों की काफी भीड़-भाड़ रही। जिन महिलाओं ने मंगलवार की रात्रि में व्रत व उपवास रखा था उन्होंने बुधवार को सुबह शीतला मंदिर जाकर मां भगवती को प्रसाद अर्पित किया। इस दिन मां शीतला को शुद्ध व सात्विक बासी या ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है। बुधवार को अष्टमी तिथि दिन भर रही।

शीतला अष्टमी पर रखा व्रत, मां भगवती की हुई पूजा

इसके चलते शीतला अष्टमी तिथि का व्रत लोगों ने इसी दिन रखा। दशाश्वमेधघाट स्थित सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं विशेष कर महिलाओं की काफी भीड़-भाड़ रही।

शीतला अष्टमी पर रखा व्रत, मां भगवती की हुई पूजा

बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय ने बताया कि शीतला अष्टमी पर मंगलवार की रात्रि महिलाओं ने चावल व हल्दी पीस कर दीवार पर उसका सात बार एप्पन लगाया। इसके साथ ही मां भगवती को नेवज, चौराई का साग, बाजरे की रोटी, गुलगुला आदि चढ़ाया गया। बुधवार को सुबह शीतला मंदिर आकर बासी भोजन अर्पित किया गया। इसको लेकर मंदिर पर काफी भीड़ थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *