वाराणसी में निर्माणाधीन होटल का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

वाराणसी में निर्माणाधीन होटल का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग में निर्माणाधीन एक लग्जरी होटल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। भवन की ऊपरी मंजिल पर बन रहा छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भवन की ऊपरी मंजिल पर छज्जा निर्माण का कार्य चल रहा था, जबकि नीचे भी मजदूर काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक छज्जा ढह गया और नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वाराणसी में निर्माणाधीन होटल का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। मजदूरों के लिए न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे और न ही नीचे काम कर रहे श्रमिकों को संभावित खतरे से आगाह किया गया था। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम बंद करा दिया गया है।

वाराणसी में निर्माणाधीन होटल का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में बन रहे इस लग्जरी होटल के निर्माण में लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *