भेलूपुर में चलती ऑटो का पहिया निकलने से हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

भेलूपुर में चलती ऑटो का पहिया निकलने से हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

वाराणसी (रणभेरी): भेलूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पानी टंकी के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से गुजर रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते ऑटो का अगला पहिया अचानक निकल गया, जिससे चालक संतुलन नहीं बना सका। बेकाबू ऑटो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

भेलूपुर में चलती ऑटो का पहिया निकलने से हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

हादसे के समय ऑटो में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगीं।

भेलूपुर में चलती ऑटो का पहिया निकलने से हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए ऑटो से यात्रियों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहनों की कतार लग गई।

भेलूपुर में चलती ऑटो का पहिया निकलने से हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ऑटो को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *