अमरोहा में महिला की नृशंस हत्या, आरोपी ने खुद को घर में किया बंद

अमरोहा में महिला की नृशंस हत्या, आरोपी ने खुद को घर में किया बंद

गुस्साई भीड़ ने किया हंगामा, पुलिस को बुलानी पड़ी पांच थानों की फोर्स

(रणभेरी): अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पचोकरा गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की एक महिला की उसके ही घर के बाहर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर में खुद को बंद कर बैठा, जिससे गांव में तनाव फैल गया।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय रूबी के रूप में हुई है, जो अपने पति नरेंद्र कुमार और तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। परिजनों के अनुसार रूबी गांव में आयोजित एक दावत से लौट रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले राशन डीलर धीरज वाल्मीकि ने उसे रास्ते में रोक लिया। कुछ ही पलों में आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे रूबी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

अमरोहा में महिला की नृशंस हत्या, आरोपी ने खुद को घर में किया बंद

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। घटना के बाद आरोपी अपने मकान में जा घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा हो गई। हालात बिगड़ते देख भीड़ ने आरोपी के मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

अमरोहा में महिला की नृशंस हत्या, आरोपी ने खुद को घर में किया बंद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन विरोध के चलते हालात काबू में नहीं आ सके। इसके बाद पांच थानों की अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम चंद्रकांता, सीओ अवध भान सिंह भदौरिया और सीओ सिटी अभिषेक यादव शामिल रहे।

अमरोहा में महिला की नृशंस हत्या, आरोपी ने खुद को घर में किया बंद

करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से बाहर निकाला और भीड़ से बचाते हुए थाने ले गई। तनावपूर्ण हालात के कारण देर शाम तक महिला के शव को मौके से नहीं उठाया जा सका। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे। प्राथमिक जांच में पुलिस मामले को प्रेम संबंधों से जोड़कर देख रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *