अयोध्या में बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप से 3.6 लाख की लूट, युवती और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

अयोध्या में बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप से 3.6 लाख की लूट, युवती और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

(रणभेरी): अयोध्या में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाली युवती को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि बुर्का पहनकर लूट करने वाली युवती हिंदू निकली। पुलिस के अनुसार, युवती का नाम पायल (25) और युवक का नाम राहुल (27) है।

यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी बाजार में हुई। पायल बुर्का पहनकर ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में घुसी और मौके का फायदा उठाकर करीब 3.6 लाख रुपए के सोने के हार और चेन लेकर फरार हो गई। इस दौरान उसने खिलौना पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमकाया।

अयोध्या में बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप से 3.6 लाख की लूट, युवती और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

वारदात के वक्त उसका साथी राहुल दुकान से कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। पायल लूट के बाद भागकर उसके पास पहुंची और दोनों बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस ने करीब 60 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बाइक का नंबर मिला। इसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने पहले राहुल को पकड़ा, फिर उसकी निशानदेही पर पायल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए बुर्का और नकली पिस्टल का इस्तेमाल किया था। दोनों ने मिलकर पूरी वारदात की प्लानिंग की थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अयोध्या से बाहर भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *