लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में गोलीकांड: जमीन विवाद में वकील ने साथी पर चलाई गोली

लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में गोलीकांड: जमीन विवाद में वकील ने साथी पर चलाई गोली

(रणभेरी): लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के चलते एक वकील ने दूसरे वकील को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे वकील विराट राज और जितेंद्र राज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद अन्य वकीलों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत होता नजर आया।

लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में गोलीकांड: जमीन विवाद में वकील ने साथी पर चलाई गोली

हालांकि, कुछ ही देर बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि विराट राज वापस मौके पर लौटा और उसने जितेंद्र राज के पास पहुंचकर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीधे जितेंद्र के सीने में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। घायल वकील दर्द से कराहते हुए अपने घाव को दबाए रहा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और वकीलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाइक से करीब 8 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों वकील पेशे से एक ही कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और आपस में चचेरे भाई भी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस घटना की वजह बना।

लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में गोलीकांड: जमीन विवाद में वकील ने साथी पर चलाई गोली

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *