1 मार्च से लागू हुए 5 बड़े बदलाव : रसोई गैस से हवाई किराए तक असर, बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

1 मार्च से लागू हुए 5 बड़े बदलाव : रसोई गैस से हवाई किराए तक असर, बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

(रणभेरी): मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब, यात्रा योजनाओं और बैंकिंग कामकाज पर पड़ेगा। रसोई गैस की कीमतों से लेकर हवाई ईंधन, मोबाइल नियमों और बैंक छुट्टियों तक—आज से कई नई व्यवस्थाएं प्रभावी हो गई हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने या कोई जरूरी काम निपटाने से पहले इन परिवर्तनों की जानकारी जरूरी है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा

तेल कंपनियों ने 1 मार्च से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 28 रुपये बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी 30 रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिली है।

1 मार्च से लागू हुए 5 बड़े बदलाव : रसोई गैस से हवाई किराए तक असर, बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

हवाई सफर पर बढ़ सकता है खर्च

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली में एटीएफ का नया रेट 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गया है। ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस कंपनियां किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिससे हवाई यात्रा महंगी पड़ सकती है।

1 मार्च से लागू हुए 5 बड़े बदलाव : रसोई गैस से हवाई किराए तक असर, बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

रेलवे का नया ऐप ‘RailOne’ लागू

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुराने यूटीएस ऐप की जगह नया ‘RailOne’ ऐप लॉन्च किया है। यात्रियों को अनारक्षित टिकट बुकिंग सहित अन्य सेवाओं के लिए अब नए ऐप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को और सरल एवं एकीकृत बनाना है।

सिम-बाइंडिंग नियम लागू

दूरसंचार विभाग के निर्देशानुसार अब मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम-बाइंडिंग नियम लागू किया जा सकता है। इसके तहत WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स का अकाउंट उसी मोबाइल में एक्टिव सिम से जुड़ा होना जरूरी होगा। यदि संबंधित सिम फोन में मौजूद नहीं है तो ऐप की सेवाएं सीमित या बंद की जा सकती हैं।

1 मार्च से लागू हुए 5 बड़े बदलाव : रसोई गैस से हवाई किराए तक असर, बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

मार्च में 18 दिन बैंक बंद

मार्च महीने में होली, ईद, गुड़ी पड़वा और राम नवमी जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में कुल 18 दिन अवकाश रहेगा। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार भी शामिल हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक से जुड़े कार्य करने से पहले छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *