फरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी में बड़ा प्रदर्शन, बोनस कटौती के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर

फरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी में बड़ा प्रदर्शन, बोनस कटौती के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर

(रणभेरी): सेक्टर-28 स्थित शाही एक्सपोर्ट कंपनी में बोनस कटौती को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने काम बंद कर कंपनी परिसर के बाहर स्थित पार्क में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं, जिन्होंने कंपनी गेट के पास बैठकर विरोध जताया।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी की ओर से पहले वेतन के साथ 20 प्रतिशत बोनस दिया जाता था, जिसे अब घटाकर करीब 8 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बोनस में कमी से उनकी आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि कंपनी पुराने नियम के अनुसार बोनस बहाल करे।

जानकारी के अनुसार शाही एक्सपोर्ट में करीब छह हजार कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी लेडीज गारमेंट्स और कपड़ों के निर्यात का काम करती है। यहां बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी सिलाई और अन्य कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

फरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी में बड़ा प्रदर्शन, बोनस कटौती के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर

महिला कर्मचारियों ने बताई परेशानी

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि वे कई वर्षों से कंपनी में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद से बोनस में लगातार कमी की जा रही है। कर्मचारियों के मुताबिक पहले जहां उन्हें 20 प्रतिशत बोनस मिलता था, वहीं अब यह घटकर 8 प्रतिशत रह गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि बोनस में कमी से उन्हें हर साल हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पिछले वर्ष का बोनस भी पूरी तरह नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को कई बार अपनी समस्या बताई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

फरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी में बड़ा प्रदर्शन, बोनस कटौती के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर

अधिकारियों पर लगाए आरोप

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जहां उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की सुविधाएं और वेतन बढ़ रहे हैं, वहीं सामान्य कर्मचारियों के लाभ में कटौती की जा रही है।

कर्मचारियों का दावा है कि इससे पहले भी बोनस कम करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। उस समय भी कंपनी में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। अब एक बार फिर बोनस कटौती को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

फरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी में बड़ा प्रदर्शन, बोनस कटौती के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर

कंपनी ने बुलाया पुलिस बल

कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और बोनस बढ़ाए जाने तक काम पर लौटने से इनकार कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बोनस को लेकर उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले में अभी कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *