मंदिरों से घंटा चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 24 घण्टा व नकदी बरामद

मंदिरों से घंटा चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 24 घण्टा व नकदी बरामद

वाराणसी (रणभेरी): थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 24 घंटे, एक चेन, लोहे का कटर, 1580 रुपये नकद तथा एक स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बलराम मिश्रा उर्फ कल्लू मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी ग्राम नियार, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी का है। वर्तमान में वह ग्राम चुरागनपुर, थाना लोहता में रह रहा था। अभियुक्त को नाथूपुर क्रॉसिंग गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

मंदिरों से घंटा चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 24 घण्टा व नकदी बरामद

घटनाओं का सिलसिला

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 12 दिसंबर 2025 को बीएलडब्ल्यू क्षेत्र स्थित एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी की गई थी, जिस पर थाना मण्डुवाडीह में मु0अ0सं0 0354/2025 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद 3 जनवरी 2026 को नाथूपुर स्थित शिव मंदिर से घंटों की चोरी के मामले में मु0अ0सं0 006/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। 7 जनवरी 2026 को नाथूपुर सब्जी मंडी स्थित डीहबाबा मंदिर से घंटा चोरी पर मु0अ0सं0 011/2026 तथा उसी दिन भुल्लनपुर स्थित रामजियावन बीर बाबा मंदिर से घंटों की चोरी पर मु0अ0सं0 012/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ।

पूछताछ में कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह भुल्लनपुर, बीएलडब्ल्यू, कंदवा सहित अन्य इलाकों में घूम-घूमकर मंदिरों और बंद मकानों की रेकी करता था। सुनसान स्थान देखकर वह कटर की मदद से ताले तोड़कर चोरी करता था। उसने नाथूपुर शिव मंदिर, डीहबाबा मंदिर और रामजियावन बीर बाबा मंदिर से घंटों की चोरी करना स्वीकार किया। वहीं बीएलडब्ल्यू क्वार्टर से चोरी किए गए जेवरात और नकदी को बेचने अथवा खर्च करने की बात भी कबूल की।

मंदिरों से घंटा चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 24 घण्टा व नकदी बरामद

बेचने की फिराक में था अभियुक्त

पुलिस के अनुसार अभियुक्त चोरी के घंटों को बेचने की तैयारी में था, तभी उसे दबोच लिया गया। थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *