वाराणसी में जल शक्ति मिशन की पाइप में भीषण आग, 4–5 करोड़ का नुकसान; 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

वाराणसी में जल शक्ति मिशन की पाइप में भीषण आग, 4–5 करोड़ का नुकसान; 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

वाराणसी (रणभेरी): जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई गांव में जल शक्ति मिशन के तहत रखी पीवीसी पाइपों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की पाइप जलकर राख हो गईं।

वाराणसी में जल शक्ति मिशन की पाइप में भीषण आग, 4–5 करोड़ का नुकसान; 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाराणसी के पिंडरा, भेलूपुर और चेतगंज फायर स्टेशनों के साथ-साथ जौनपुर से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। कुल चार स्टेशनों से पांच दमकल वाहनों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एलटी परियोजना प्रबंधक शमशेर आलम ने बताया कि जल शक्ति मिशन के कार्य के लिए बड़ी संख्या में पीवीसी पाइप खुले में रखी गई थीं। पास में लगे ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी पाइपों पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। सुरक्षा गार्ड ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

वाराणसी में जल शक्ति मिशन की पाइप में भीषण आग, 4–5 करोड़ का नुकसान; 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल के पहुंचने में हुई देरी के कारण आग और विकराल हो गई। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक इस हादसे में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकलन जांच के बाद ही सामने आएगा।

फायर ब्रिगेड अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पीवीसी पाइप का खुले में रखा होना भी आग के तेजी से फैलने की एक बड़ी वजह हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *