भारत बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा खिताब, यूपी में दिवाली जैसा जश्न

भारत बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा खिताब, यूपी में दिवाली जैसा जश्न

(रणभेरी): टीम इंडिया ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल देखने को मिला। कई शहरों में लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और सड़कों पर उतरकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।

वाराणसी और आगरा में तो दिवाली जैसा माहौल बन गया। आगरा में क्रिकेट फैंस ने तिरंगा लहराकर भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने जमकर डांस किया और भारत माता के जयकारे लगाए।मैच के दौरान भी पूरे प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। लखनऊ में बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर पर लोगों ने मैच देखा, जबकि मेरठ और वाराणसी के कई सिनेमाघरों में भी मैच का लाइव प्रसारण किया गया।

भारत बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा खिताब, यूपी में दिवाली जैसा जश्न

मैच को देखते हुए पूर्वांचल के कई जिलों में बिजली विभाग को विशेष निर्देश दिए गए थे कि मैच के दौरान कहीं भी बिजली कटौती न की जाए, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के मुकाबला देख सकें।इससे पहले टीम इंडिया की जीत की कामना के लिए प्रदेश के कई मंदिरों में हवन-पूजन भी किया गया। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने जाप और प्रार्थना की, वहीं काशी में गंगा घाटों पर तिरंगा लहराकर आरती की गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *