वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: 8 राउंड गोलियां चलीं, CCTV में कैद वारदात; 5 पर केस

वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: 8 राउंड गोलियां चलीं, CCTV में कैद वारदात; 5 पर केस

वाराणसी (रणभेरी): शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रामघाट इलाके की है, जहां करीब आधी रात के बाद पांच युवक पहुंचे और गोविंद को घर से बाहर बुलाते हुए गाली-गलौज करने लगे।

परिजनों के मुताबिक, युवक अचानक पिस्टल निकालकर घर के बाहर लगातार फायरिंग करने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर घर के अंदर के कमरे में छिप गए। करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद जब मुहल्ले के लोग जुटे तो परिवार ने दरवाजा खोला। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी वारदात कैद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: 8 राउंड गोलियां चलीं, CCTV में कैद वारदात; 5 पर केस

बताया जा रहा है कि गोविंद यादव पहले भी आपराधिक मामलों में नामजद रहा है। पिछले साल होली के दौरान दशाश्वमेध क्षेत्र के मीरघाट में पूर्व पार्षद व हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। उस मामले में गोविंद समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: 8 राउंड गोलियां चलीं, CCTV में कैद वारदात; 5 पर केस

इधर, ताजा घटना के बाद गोविंद यादव की मां सुमन यादव ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि आर्यन पांडेय, विकास साहनी, गोलू यादव और आनंद यादव ने घर के बाहर फायरिंग की, जबकि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे दशाश्वमेध निवासी शंभू साहनी की भूमिका भी बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: 8 राउंड गोलियां चलीं, CCTV में कैद वारदात; 5 पर केस

कोतवाली इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *