BLW में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह: कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BLW में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह: कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी (रणभेरी): बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में शनिवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत के निर्देशन तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे के नेतृत्व में इंजन डिवीजन की कर्मशाला में कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझा।
सुरक्षा जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” विषय पर सुझाव प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में बेहतरीन सुझाव देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय रेल की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी बनारस रेल इंजन कारखाना में 4 से 10 मार्च 2026 तक 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *