अभिनेत्री आयशा खान पहुंचीं वाराणसी, बोलीं- काशी एक दिव्य नगरी

अभिनेत्री आयशा खान पहुंचीं वाराणसी, बोलीं- काशी एक दिव्य नगरी

शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में हुईं शामिल, सेल्फी लेने के लिए उमड़े प्रशंसक; शहर के प्रमुख मार्गों पर भीड़ प्रबंधन में जुटी रही पुलिस

वाराणसी (रणभेरी): अभिनेत्री आयशा खान शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं। वह शहर में एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने काशी की आध्यात्मिकता, खूबसूरती और विकास की सराहना की। आयशा ने कहा कि काशी एक दिव्य नगरी है, जो लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। अभिनेत्री की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए शोरूम के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।

आयशा खान के पहुंचने पर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक नजर आए। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विशेषताओं का जिक्र करते हुए यहां के माहौल की तारीफ की।

मां गंगा में नौका विहार को बताया खास अनुभव

अभिनेत्री आयशा खान ने काशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की आध्यात्मिकता और प्राकृतिक खूबसूरती इसे खास बनाती है। मां गंगा की धारा में नाव पर बैठकर घूमना एक अलग ही अनुभव है। उन्होंने काशी के खानपान की भी सराहना की। उनके मुताबिक, शहर की धार्मिक पहचान और लगातार हो रहा विकास इसे विशिष्ट बनाता है।

प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस रही मुस्तैद

शहर में भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर प्रमुख मार्गों और पुलों पर यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू रहे। पड़ाव चौराहे पर वाहनों की एंट्री बंद रही। राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल आवाजाही भी प्रतिबंधित रही, जबकि सामनेघाट पुल पर केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति थी। वहीं, गोदौलिया और मैदागिन क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी जुटे रहे।

बिग बॉस 18 से मिली पहचान

आयशा खान को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से व्यापक पहचान मिली थी। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। शो के दौरान उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर रिश्ते में धोखा देने के आरोप लगाए थे। आयशा ने दावा किया था कि वह मुनव्वर के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मुनव्वर किसी अन्य लड़की के साथ भी रिश्ते में थे।

आयशा ने मुनव्वर पर अपनी पूर्व पत्नी के साथ भी धोखा करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि मुनव्वर एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहे। शो में आयशा की एंट्री के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा था।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *