वाराणसी (रणभेरी): होली के त्योहार को देखते हुए यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम पूरे समय सक्रिय रहेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को स्पष्ट आदेश दिया है कि परीक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी बिना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की लिखित स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
निर्देशों के अनुसार, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और निगरानी के लिए स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन हर समय चालू रखने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। संपर्क न हो पाने की स्थिति को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
इसके अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षकों को अवकाश अवधि में भी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली के दौरान भी कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेगा और परीक्षा व्यवस्था पर सतत नजर रखी।
