वाराणसी में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: उदय प्रताप कॉलेज में मुंडन कर जताया प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध

वाराणसी में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: उदय प्रताप कॉलेज में मुंडन कर जताया प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बुधवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन एक अलग ही रूप में देखने को मिला। प्रिंसिपल के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए कई छात्रों ने धरनास्थल पर अपना मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया। कॉलेज परिसर में स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां नीतू कात्यायन भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि 20 मार्च को कॉलेज कैंपस में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरे आरोपी अनुज ने हाल ही में अदालत में आत्मसमर्पण किया।

वाराणसी में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: उदय प्रताप कॉलेज में मुंडन कर जताया प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध

घटना के बाद से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कॉलेज प्रशासन, विशेषकर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि घटना के समय हजारों छात्र मौजूद थे और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है, इसके बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांग है कि मुख्य आरोपी को कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए। साथ ही वे प्राचार्य की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *