मेस बंद होने पर काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, नाले से गैस बनाने का किया प्रतीकात्मक प्रयास

मेस बंद होने पर काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, नाले से गैस बनाने का किया प्रतीकात्मक प्रयास

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। गैस संकट के विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया।

मेस बंद होने पर काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, नाले से गैस बनाने का किया प्रतीकात्मक प्रयास

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क किनारे एक नाले के पास पहुंचे और वहां से गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक भाषण में नालों से गैस निकालने की संभावना का जिक्र किया था। इसी बात को आधार बनाते हुए कार्यकर्ताओं ने गैस संकट की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की।

मेस बंद होने पर काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, नाले से गैस बनाने का किया प्रतीकात्मक प्रयास

मेस संचालन पर असर, छात्रों को हो रही परेशानी

NSUI नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में गैस की गंभीर कमी बनी हुई है। इसके कारण कई छात्रावासों की मेस व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से भोजन बनाना मुश्किल हो रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजमर्रा के भोजन के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

मेस बंद होने पर काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, नाले से गैस बनाने का किया प्रतीकात्मक प्रयास

पुलिस ने बीच में रोका प्रदर्शन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही Sigra Police Station की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन से रोक दिया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वहां रखा गैस सिलेंडर भी अपने कब्जे में ले लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *