25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या-अपहरण का सनसनीखेज खुलासा

25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या-अपहरण का सनसनीखेज खुलासा

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के थाना आदमपुर क्षेत्र में हुए हत्या-अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रविवार (17 फरवरी) को विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उन्नत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों तथा प्रतिबंधित मांझा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) के आदेश पर अपर पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में थाना आदमपुर पुलिस ने कार्रवाई की।

25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या-अपहरण का सनसनीखेज खुलासा

मां की तहरीर से खुला मामला

थाना आदमपुर में मृतक युवक सनी सोनकर की मां द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।

शराब पार्टी बनी मौत की वजह

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना का विस्तृत खुलासा किया। आरोपियों के अनुसार 29 जनवरी की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वे सभी जलालीपुरा के पास सड़क किनारे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सनी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट में सनी को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव गंगा में फेंका

घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को एक ऑटो में बैठाया और विश्वसुंदरी पुल के पास ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से आगे भी पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना के खुलासे के बाद सनसनी का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *