वाराणसी में बिना सूचना बदले जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों में बढ़ा आक्रोश

वाराणसी में बिना सूचना बदले जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों में बढ़ा आक्रोश

वाराणसी (रणभेरी): शहर में बिजली विभाग द्वारा तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर कई इलाकों में लोगों की नाराज़गी सामने आ रही है। चेतगंज क्षेत्र के चौरछठवां इलाके में मीटर बदलने पहुंचे कर्मचारियों से स्थानीय लोगों ने सवाल-जवाब किए।

निवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य होने की स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। इसके बावजूद बिजली विभाग और संबंधित कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर पुराने मीटर बदल रहे हैं। जब लोगों ने इस बारे में पूछताछ की, तो मौके पर मौजूद लाइनमैन ने बताया कि यह कार्य एसडीओ के निर्देश पर किया जा रहा है।

वाराणसी में बिना सूचना बदले जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों में बढ़ा आक्रोश

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई घरों में बाहर लगे मीटर बिना किसी पूर्व सूचना के बदल दिए गए। इससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है। एक महिला ने बताया कि बिना जानकारी दिए उनका मीटर बदल दिया गया और उनसे 50 रुपये भी लिए गए, जबकि पुराना मीटर कर्मचारी अपने साथ ले गए।

वाराणसी में बिना सूचना बदले जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों में बढ़ा आक्रोश

लोगों का कहना है कि मौके पर बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। नागरिकों ने मांग की है कि विभाग इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे और मीटर बदलने से पहले उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना दी जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *