राणसी में धूल भरी आंधी के बाद अचानक बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी

राणसी में धूल भरी आंधी के बाद अचानक बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी

(रणभेरी): शुक्रवार को वाराणसी में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी और भदोही समेत 7 जिलों में तेज हवा और बारिश हुई, जबकि चित्रकूट और ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई। कानपुर सहित 15 शहरों में बादल छाए रहे, तेज हवाएं चल रही हैं और बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है।

आगरा-मथुरा समेत 18 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है, ओले गिरने की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पछुवा हवाओं के कारण बेमौसम बारिश जारी रहेगी।

राणसी में धूल भरी आंधी के बाद अचानक बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी

शनिवार को लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले और 55 जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश का अनुमान है। तापमान में 3-5°C की गिरावट होगी। बांदा सबसे गर्म (41.2°C) और बिजनौर सबसे ठंडा (19°C) रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह के अनुसार 3-7 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *