महावीर जयंती पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम का सख्त आदेश

महावीर जयंती पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम का सख्त आदेश

वाराणसी (रणभेरी): महावीर जयंती के अवसर पर शहर में धार्मिक भावनाओं के सम्मान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। निगम प्रशासन ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के भीतर सभी मीट, मछली और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जैन धर्म के प्रमुख पर्व महावीर जयंती के मद्देनज़र पूरे प्रदेश में पशुवध पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में वाराणसी में भी सभी पशुवधशालाएं बंद रहेंगी और सार्वजनिक स्थलों पर मांस की बिक्री पूरी तरह निषिद्ध रहेगी।

महावीर जयंती पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम का सख्त आदेश

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दुकान खुली पाई गई या सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री करते हुए कोई व्यक्ति मिला, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *