संत महिला महाविद्यालय में महिला दिवस पर “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” और “गुलाबी वसंत” कार्यक्रम आयोजित

संत महिला महाविद्यालय में महिला दिवस पर “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” और “गुलाबी वसंत” कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी (रणभेरी): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय (कृष्णमूर्ति फाउंडेशन इंडिया) में गुरुवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला विकास प्रकोष्ठ और क्रिएटिव क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “विमेन इन डिजिटल एज: राइट्स, रिस्पॉन्सिबिलिटीज एंड एम्पावरमेंट” विषय पर पंद्रह दिवसीय “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम “गुलाबी वसंत” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की रचनात्मकता और प्रतिभा देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने वसंत गीत की मधुर प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है और डिजिटल युग में उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है।

संत महिला महाविद्यालय में महिला दिवस पर “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” और “गुलाबी वसंत” कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर (महिला महाविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) तथा राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग व वेटलिफ्टिंग चैंपियन रूबी सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित लघु वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किए गए, जिसने छात्राओं को प्रेरित किया।

महिला विकास प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. प्रीति सिंह ने “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के दस क्लब मनःशक्ति क्लब, मैत्रेयी फोरम, फोटोग्राफी क्लब, अर्थवाद क्लब, क्वेस्ट ऑफ पास्ट क्लब, पिटारा क्लब, फीनिक्स क्लब, एनवायरनमेंट क्लब, क्रिएटिव क्लब और वागविचि क्लब ने मिलकर विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान किया।

संत महिला महाविद्यालय में महिला दिवस पर “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” और “गुलाबी वसंत” कार्यक्रम आयोजित

इस मौके पर महिला विकास प्रकोष्ठ की ई-मैगजीन “वामा” के पांचवें अंक का लोकार्पण भी किया गया। सह-समन्वयक डॉ. योगिता बेरी ने पत्रिका की विषयवस्तु और उद्देश्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन चरण में “गुलाबी वसंत” नामक सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई, जिसमें संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। संगीत विभाग के प्रो. संजय वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

विशेष आकर्षण के रूप में डॉ. अमृत मिश्रा द्वारा काशी की प्रसिद्ध मसाने की होली और शिवावतार पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हनुमान प्रसाद, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. जया शाही सहित कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्राएं और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *