ब्लैक मार्केटिंग के विरोध में सपाइयों का जिला आपूर्ति कार्यालय पर हल्ला बोल

ब्लैक मार्केटिंग के विरोध में सपाइयों का जिला आपूर्ति कार्यालय पर हल्ला बोल

वाराणसी (रणभेरी) : घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों में कथित घटतौली व ब्लैक मार्केटिंग के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के नेतृत्व में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जिला आपूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर नाराजगी जताई।

नेताओं का आरोप था कि शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रॉली मैन उपभोक्ताओं से निर्धारित कीमत 976 रुपये के बजाय 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं। जब उपभोक्ता अधिक कीमत का विरोध करते हैं तो ट्रॉली मैन युद्ध और आपूर्ति संकट का हवाला देकर किल्लत का बहाना बना रहे हैं।

सपा नेताओं ने जिला आपूर्ति अधिकारी बी. सिंह से मांग की कि सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में संजू विश्वकर्मा, विवेक कहार, गोपाल यादव, दुर्गा यादव, प्रभाकर यादव, कुलदीप कुमार, राजकुमार मौर्य, मनीष यादव, उमेश यादव, अलताब खान, संतोष पाल और पुनित मौर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *