वाराणसी में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ी परेशानी, एजेंसियां बोलीं– सप्लाई सामान्य… उपभोक्ताओं ने बताई बुकिंग की दिक्कत

वाराणसी में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ी परेशानी, एजेंसियां बोलीं– सप्लाई सामान्य… उपभोक्ताओं ने बताई बुकिंग की दिक्कत

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। जहां एजेंसियों का कहना है कि सिलेंडर की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है, वहीं कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गैस बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है और डिलीवरी में भी देरी हो रही है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात का असर एलपीजी सप्लाई चेन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालात के चलते कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

वाराणसी में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ी परेशानी, एजेंसियां बोलीं– सप्लाई सामान्य… उपभोक्ताओं ने बताई बुकिंग की दिक्कत

बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में पेट्रोलियम कंपनियों ने फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित कर दी है। इसका असर खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें नियमित रूप से बड़ी मात्रा में सिलेंडरों की जरूरत होती है।

इधर, कुछ क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों का कोटा भी घटने की चर्चा है। इसके कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है।

वाराणसी में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ी परेशानी, एजेंसियां बोलीं– सप्लाई सामान्य… उपभोक्ताओं ने बताई बुकिंग की दिक्कत

हालांकि वाराणसी की गैस एजेंसियों का कहना है कि शहर में घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सुचारु है और कंपनियों की ओर से नियमित रूप से सिलेंडर भेजे जा रहे हैं। एजेंसियों के मुताबिक कई बार एक साथ अधिक बुकिंग आने की वजह से डिलीवरी में थोड़ी देरी हो जाती है।वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर मिलने में हो रही देरी से घरों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि समय पर सिलेंडर न मिलने से उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *