निर्मलता सेवा समिति ने आयोजित किया मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण शिविर

निर्मलता सेवा समिति ने आयोजित किया मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण शिविर

महिलाओं और किशोरियों को दी गई स्वास्थ्य व स्वच्छता की महत्वपूर्ण जानकारी

वाराणसी (रणभेरी)। निर्मलता सेवा समिति, वाराणसी की ओर से सोमवार को शांति शिक्षा निकेतन, नेवादा में महिलाओं और किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़े सामाजिक संकोच को तोड़ते हुए महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशीष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष काशियाना फाउंडेशन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों और झिझक को दूर करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं के आत्मसम्मान और बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है।

निर्मलता सेवा समिति ने आयोजित किया मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण शिविर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी अहम सलाह

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माहवारी के समय संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उपयोग किए गए सैनिटरी पैड्स को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की विधि भी विस्तार से समझाई गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं और छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष सौरभ जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्मलता सेवा समिति भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी। इस अवसर पर संस्था की सदस्य प्रिया जैन, सोनम पांडे सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *