काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार, माफिया नाम रखने वाले दबंग हत्यारोपी से था विवाद

काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार, माफिया नाम रखने वाले दबंग हत्यारोपी से था विवाद

वाराणसी (रणभेरी): उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद शनिवार देर रात 12:30 बजे हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने भारी मन से इकलौते बेटे को मुखाग्नि दी।

काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार, माफिया नाम रखने वाले दबंग हत्यारोपी से था विवाद

मृतक के पिता पहले आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े थे, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव को सीधे घाट ले गई। इस दौरान इंस्पेक्टर एंबुलेंस में मौजूद रहा। रास्ते में कुछ छात्रों के विरोध पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।

पुलिस ने आरोपी बीए छात्र मंजीत सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान वह भागते हुए बाउंड्री वॉल से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे कॉलेज परिसर में मंजीत ने सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले की वजह रैगिंग और वर्चस्व को लेकर विवाद मानी जा रही है। घटना के बाद कॉलेज में छात्रों ने हंगामा भी किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मंजीत जहां क्रिमिनल माइंड का था, वहीं सूर्य पढ़ने में होशियार। तीन महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को प्रिंसिपल ने दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया था। वहां भी दोनों में बहस हो गई। इस दौरान सूर्य प्रताप ने उसे देख लेने की बात कह दी। यह धमकी मंजीत को नागवार गुजरी। थोड़ी देर बाद हत्या कर दी।

सूर्य प्रताप गाजीपुर का था और कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था, जबकि मंजीत वाराणसी का ही रहने वाला है। मंजीत सोशल मीडिया पर ‘1818’ नाम से एक गैंग चलाता है। बिगड़ैल युवाओं की गैंग में सभी बाइकर्स हैं। मंजीत इन बिगड़ैल युवाओं की गैंग का लीडर है। अपने नाम के साथ ‘माफिया’ लिखता है।

सुबह के 11 बज रहे थे। छात्र अपनी-अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी कॉलेज परिसर में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीए सेकेंड ईयर के छात्र मंजीत सिंह चौहान ने प्रिसिंपल और छात्रों के सामने फिल्मी स्टाइल में गोली मारी। एक छात्र ने लाइव वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। इसके बाद सभी के सामने एक सवाल था- मंजीत ने सूर्य को क्यों मार डाला?

काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार, माफिया नाम रखने वाले दबंग हत्यारोपी से था विवाद

बताया गया कि हॉस्टल में सूर्य सीनियर छात्रों को बुलाता था। जूनियर छात्रों की रैगिंग करता था। मंजीत ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने दोनों को तलब किया था। शुक्रवार को मंजीत और सूर्य के बीच प्रिंसिपल से मिलने के बाद विवाद हुआ। जिसमें मंजीत ने अपनी शर्ट की बांहें चढ़ा लीं, इस पर सूर्य ने गाली-गलौज करते हुए मंजीत का कॉलर पकड़ लिया।

उस वक्त दोस्तों ने बीच-बचाव करा दिया। मंजीत अपने घर चला गया। वहां से एक साथी के साथ वह पिस्टल लेकर कॉलेज आया। अपनी पल्सर गाड़ी कॉलेज के बाहर गेट के पास खड़ी कर दी। फिर कला संकाय के बरामदे में सूर्य को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी। वह गिर पड़ा, फिर भी उस पर पिस्टल से गोली चलाता रहा।

वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ दीं। करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने कॉलेज का गेट खुलवाया। घेरा बनाकर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला गया। छात्रों के पथराव में तीन प्रोफेसर घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारी छात्रों को भगाया। इधर, मां-पिता अपने इकलौते बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गए।

आरोपी छात्र मंजीत चौहान BA सेकेंड ईयर का छात्र है। मंजीत वाराणसी के ही चांदमारी का रहने वाला है। उस पर पहले भी शिवपुर थाने में 323 का मुकदमा दर्ज था, जबकि उसके साथी अनुज पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बात-बात में मारपीट करने वाला मंजीत चौहान मनबढ़ प्रवृत्ति का है।

सोशल मीडिया पर उसकी बैड बॉय की इमेज है। इंस्टाग्राम पर खुद को माफिया बताता है। मंजीत चौहान भोजूबीर, शिवपुर और बड़ा लालपुर जैसे लोकल थानों में भी चर्चित है। सोशल मीडियां पर 1818 गैंग चलाता है। उसने इंस्टाग्राम के बॉयो में लिखा है- आपका सम्मान तभी तक है, जब तक मेरे स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे। जय मां भवानी।

वरूणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया- बह यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी छात्र मंजीत चौहान पकड़ लिया गया है। उसका पैर टूट गया है। उसके साथी को तलाशा जा रहा है। आरोपी मंजीत से पूछताछ की जा रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *