वाराणसी में मनाई गई मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि

वाराणसी में मनाई गई मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (रणभेरी): हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर शहर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डर्बी शायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद ‘जादूगर’ के नेतृत्व में पितर कुंडा स्थित प्राचीन कुंड पर लोगों ने एकत्र होकर महान कलाकार को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कुंड में मछलियों को चारा खिलाकर दिवंगत अभिनेता को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शकील अहमद ‘जादूगर’ ने कहा कि 4 अप्रैल 2025 को मनोज कुमार के निधन से फिल्म जगत ने एक महान कलाकार को खो दिया था।

वाराणसी में मनाई गई मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने अपने अभिनय के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी फिल्मों में उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, सन्यासी और दस नंबर ए जैसी कई यादगार कृतियां शामिल हैं। देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के कारण उन्हें “भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था।

करीब चार दशकों के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और एक सफल अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक एवं निर्माता के रूप में भी पहचान बनाई। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

वाराणसी में मनाई गई मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि, मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर चिंटू बनारसी, हैदर मुल्लाई, विक्की यादव, बल्ले शर्मा, जावेद हुसैन, बबलू जायसवाल और मोहम्मद अली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *