काशी पहुंचीं Madhuri Dixit: नमो घाट पर क्रूज राइड, गंगा आरती में किया दीपदान, कुल्हड़ चाय का लिया आनंद

काशी पहुंचीं Madhuri Dixit: नमो घाट पर क्रूज राइड, गंगा आरती में किया दीपदान, कुल्हड़ चाय का लिया आनंद

वाराणसी (रणभेरी): बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री Madhuri Dixit गुरुवार को अपने पति Shriram Nene के साथ धार्मिक नगरी Varanasi पहुंचीं। उनके आगमन से घाटों पर हलचल बढ़ गई और फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला।

दोपहर में काशी पहुंचने के बाद दंपति सीधे Namo Ghat पहुंचे, जहां उन्होंने अलकनंदा क्रूज के जरिए गंगा तट का विहंगम दृश्य निहारा। इस दौरान दोनों ने घाटों की सुंदरता का आनंद लिया और अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

काशी पहुंचीं Madhuri Dixit: नमो घाट पर क्रूज राइड, गंगा आरती में किया दीपदान, कुल्हड़ चाय का लिया आनंद

क्रूज यात्रा के दौरान माधुरी ने बनारसी अंदाज में कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद लिया। इसके बाद वे Dashashwamedh Ghat पहुंचीं, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया और दीपदान कर आध्यात्मिक अनुभव लिया।
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री काशी एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री Kripashankar Singh भी मौजूद रहे।

काशी पहुंचीं Madhuri Dixit: नमो घाट पर क्रूज राइड, गंगा आरती में किया दीपदान, कुल्हड़ चाय का लिया आनंद

मीडिया से बातचीत में माधुरी ने काशी को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास बताते हुए कहा कि वह यहां की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं।

उनका विमान Air India की फ्लाइट से दोपहर लगभग 12:40 बजे Lal Bahadur Shastri International Airport पर उतरा। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे, जिन्होंने उनके साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *