भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक के माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वाराणसी (रणभेरी): मंडुआडीह क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक चन्दन गुप्ता की पूज्य माताजी लीलावती देवी (80 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
स्वर्गीय लीलावती देवी अपने पीछे चार पुत्र चन्दन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अंगद गुप्ता व गणेश गुप्ता तथा दो पुत्रियां नीतू गुप्ता और रीना गुप्ता को छोड़ गई हैं। शोक की इस घड़ी में परिजनों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान कर मानवता को प्रेरणा दी। वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के डॉ. अजय मौर्य ने उनके आवास पर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।

लीलावती देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जहां बड़े पुत्र राजकुमार गुप्ता ने मुखाग्नि दी। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
