वाराणसी में खौफनाक कत्ल: मामूली विवाद में देवर बना दरिंदा, भाभी पर कुल्हाड़ी से सिर-गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

वाराणसी में खौफनाक कत्ल: मामूली विवाद में देवर बना दरिंदा, भाभी पर कुल्हाड़ी से सिर-गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

वाराणसी (रणभेरी): मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई। मामूली कहासुनी में एक देवर हैवान बन बैठा और अपनी ही भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की बेरहमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने महिला का पैर तक काटकर अलग कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम पटेल (28) अपने पति सुजीत कुमार, देवर अजीत पटेल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थीं। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पूनम और अजीत के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि अजीत ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी उठाकर पूनम पर टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ताबड़तोड़ कई वार किए। महिला जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। उसने सिर, गर्दन और पैर पर इतने जोर से वार किए कि एक पैर कटकर अलग हो गया। खून से लथपथ पूनम जमीन पर तड़पती रही और कुछ ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वाराणसी में खौफनाक कत्ल: मामूली विवाद में देवर बना दरिंदा, भाभी पर कुल्हाड़ी से सिर-गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा। इतना ही नहीं, उसने अपने पिता पर भी ईंट से हमला कर दिया, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई।

वाराणसी में खौफनाक कत्ल: मामूली विवाद में देवर बना दरिंदा, भाभी पर कुल्हाड़ी से सिर-गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आरोपी को काबू में किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, जैसे ही घटना की खबर पति सुजीत कुमार को मिली, वह दौड़ते हुए घर पहुंचे। पत्नी का खून से सना शव देखते ही वह टूट गए और लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। मौके का मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

वाराणसी में खौफनाक कत्ल: मामूली विवाद में देवर बना दरिंदा, भाभी पर कुल्हाड़ी से सिर-गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *