वाराणसी में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को उड़ाया, 5 फीट दूर जा गिरा युवक… टक्कर के बाद ड्राइवर फरार

वाराणसी में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को उड़ाया, 5 फीट दूर जा गिरा युवक… टक्कर के बाद ड्राइवर फरार

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना साजन तिराहे के पास करीब रात साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आई कार ने सबसे पहले एक युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह कई फीट दूर जा गिरा। इसके बाद अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे चल रहे तीन अन्य युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार आगे जाकर एक पिकअप वाहन से भिड़ गई। हैरानी की बात यह रही कि टक्कर के बाद चालक ने कार को पीछे किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में गाजीपुर निवासी संजय गुप्ता उर्फ गुड्डू और पीर सागर क्षेत्र के जाहुर अंसारी समेत चार लोग शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *