राजातालाब में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

राजातालाब में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

वाराणसी (रणभेरी): राजातालाब तहसील क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में रविवार सुबह होलिका दहन स्थल को लेकर अचानक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी से पारंपरिक होलिका स्थल को हटाए जाने पर ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 50 वर्षों से सड़क किनारे एक ही स्थान पर परंपरागत रूप से होलिका दहन होता आ रहा है। इस वर्ष भी उसी स्थान पर होलिका स्थापित की गई थी। लेकिन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत आने के कारण कार्यदायी संस्था (एनएचआई) ने जेसीबी मशीन से होलिका को हटाकर बगल में फेंक दिया।

राजातालाब में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, व्यापार मंडल वाराणसी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह सहित सूरज गुप्ता, विकास गुप्ता और चंदन गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद समाधान निकाला गया।
सहमति बनी कि इस वर्ष होलिका दहन परंपरागत स्थान पर ही किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष के लिए ग्राम पंचायत की भूमि पर एक सार्वजनिक एवं सुरक्षित स्थान चिन्हित किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो।

राजातालाब में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य ने बताया कि परंपरागत स्थल सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ गया है। प्रशासन की मौजूदगी में पुनः उसी स्थान पर होलिका स्थापित की गई और शाम तक क्षेत्र में शांति बनी रही। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया और आपसी सहमति से विवाद समाप्त हो गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *