नमो घाट पर वाटर टैक्सी को लेकर टकराव, नाविकों के विरोध से संचालन रुका

नमो घाट पर वाटर टैक्सी को लेकर टकराव, नाविकों के विरोध से संचालन रुका

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के नमो घाट से वाटर टैक्सी संचालन को लेकर गुरुवार को उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब टेंडर के माध्यम से अधिकृत ऑपरेटर राम नरेश निषाद अपनी वाटर टैक्सी लेकर घाट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट पर मौजूद नाविकों के एक समूह ने संचालन का विरोध किया और सरकारी जेटी पर टैक्सी लगाने से रोक दिया।

बताया गया कि Varanasi City Transport Services Limited द्वारा जारी टेंडर के तहत राम नरेश निषाद के नाम चार वाटर टैक्सियों के संचालन का आवंटन हुआ है। संबंधित ऑपरेटर का कहना है कि मंडलायुक्त व नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 3 फरवरी 2026 को हुई बैठक में नमो घाट से संचालन के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद, आदेश पत्र दिखाने पर भी विरोध समाप्त नहीं हुआ।

नमो घाट पर वाटर टैक्सी को लेकर टकराव, नाविकों के विरोध से संचालन रुका

राम नरेश निषाद ने यह भी बताया कि 15 दिसंबर 2025 को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा स्पष्ट आदेश पारित किया गया था कि यदि वाटर टैक्सी संचालन के दौरान नाविकों की ओर से कोई आपत्ति या बाधा आती है, तो स्थानीय पुलिस सहयोग सुनिश्चित करेगी, ताकि संचालन निर्बाध रूप से हो सके।

नमो घाट पर वाटर टैक्सी को लेकर टकराव, नाविकों के विरोध से संचालन रुका

हालांकि, मौके पर विरोध के कारण वाटर टैक्सी का संचालन शुरू नहीं हो सका। घटना की सूचना प्रशासन तक पहुंचा दी गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाता है और क्या नमो घाट से वाटर टैक्सी सेवा तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो पाएगी या नहीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *