वाराणसी के परीक्षा केंद्र में बवाल: नकल का विरोध करने पर छात्रों की पिटाई का आरोप, गेट बंद कर पीटा

वाराणसी के परीक्षा केंद्र में बवाल: नकल का विरोध करने पर छात्रों की पिटाई का आरोप, गेट बंद कर पीटा

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में राजातालाब क्षेत्र के पयागपुर मातलदेही स्थित श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार शाम इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। परीक्षा देने आए बाहरी छात्रों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर स्वकेंद्र की छात्राओं को अनुचित मदद दी जा रही थी। इस पर आपत्ति जताने के बाद विवाद बढ़ गया और स्थिति हंगामे में बदल गई।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान कुछ कक्षों में उत्तर बताए जाने और लिखित सामग्री पहुंचाए जाने की सूचना मिली। पास के कमरों में बैठे परीक्षार्थियों ने जब इसका विरोध किया तो कॉलेज प्रशासन ने पहले कथित तौर पर नकल रुकवाई, लेकिन परीक्षा समाप्ति के बाद घटनाक्रम ने अलग मोड़ ले लिया।

वाराणसी के परीक्षा केंद्र में बवाल: नकल का विरोध करने पर छात्रों की पिटाई का आरोप, गेट बंद कर पीटा

आरोप है कि शाम करीब पांच बजे पेपर खत्म होने के बाद कॉपियां जमा कराने में देरी की गई और छात्रों को कक्षों में रोके रखा गया। इसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि गेट पर मौजूद कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाहर निकलते समय उनके साथ मारपीट की। कई छात्रों ने लाठी-डंडों से पिटाई और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया, जिससे कुछ को चोटें आईं।

घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। उन्होंने प्रबंधक और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

वाराणसी के परीक्षा केंद्र में बवाल: नकल का विरोध करने पर छात्रों की पिटाई का आरोप, गेट बंद कर पीटा

सूचना मिलते ही राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में एसीपी भी पहुंच गए और छात्रों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।

वाराणसी के परीक्षा केंद्र में बवाल: नकल का विरोध करने पर छात्रों की पिटाई का आरोप, गेट बंद कर पीटा

कॉलेज प्रशासन की ओर से अलग पक्ष सामने आया है। प्रबंधन ने छात्रों पर अनुशासनहीनता और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।गौरतलब है कि उक्त कॉलेज को इस वर्ष यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यहां अन्य इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्वकेंद्र की छात्राएं भी परीक्षा दे रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *