- कल शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, काशी विश्वनाथ धाम में दस लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान
- महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शहर में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ी
वाराणसी (रणभेरी) : महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनायी जायेगी। इसको लेकर काशी के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में भी तकरीबन दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही शहर में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हो गया है।
काशी विश्वनाथ धाम में इस बार महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ का रिकार्ड टूटने वाला है। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से यह बताया जा रहा है कि इस बार महाशिवरात्रि पर तकरीबन दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश ज्ञानवापी गेट नंबर चार से किया जायेगा। मंदिर का कपाट भोर में चार बजे मंगला आरती के पश्चात खोल दिया जायेगा।
इसके साथ ही मंदिर में बाबा का दर्शन पूजन करने का क्रम शुरू हो जायेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के साथ ही महामृत्युंजय महोदव, गीैरीकेदारेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, त्रिलोचन महादेव, कामेश्वर महादेव सिद्धेश्वर महादेव, जागेश्वर महादेव, बैजनत्था बैजनाथ, काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित नया विश्वनाथ मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर दारागनगर महामृत्युंजय महादेव से शिव बारात समिति की ओर से भव्य शिव बारात सनिकाली जायेगी। इसमें तीन दर्जन से अधिक लाग विमान व बैंड बाजा भी होंगे। बारात मैदागिन से शाम सात बजे शुरू होकर बुलानाला, नीचीबाग, चौक, बांसफाटक गोदौलिया होती हुई दशाश्वमेधघाट जाकर सम्पात होगी। बारात में रास्ते भर ठंडई का वितरण किया जायेगा।
